14 साल बाद भारत पहुंचे लियोनल मेसी, चार शहरों में फैंस से मुलाकात और फ्रेंडली मैचों का शेड्यूल

Must read

कोलकाता। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। देर रात करीब 1:30 बजे वे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। सुबह 9:30 बजे वे अपने फैंस से मुलाकात करेंगे। मेसी UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं और इसी सिलसिले में वे ‘GOAT इंडिया टूर’ पर देश आए हैं। मेसी 15 दिसंबर तक तीन दिनों में चार शहरों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कोलकाता के साथ हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे। कोलकाता में उनकी मुलाकात बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली से होगी। मुंबई में वे सचिन तेंदुलकर से मिलेंगे, जबकि 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ उनका भारत दौरा समाप्त होगा। कार्यक्रम के तहत मेसी कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगे और एक फ्रेंडली मैच में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे हैदराबाद रवाना होंगे, जहां खेल के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 14 दिसंबर को मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम में उनका सामना भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुनील छेत्री से होगा। दिल्ली में सम्मान समारोह के बाद वे भारत से विदा लेंगे। इस दौरे के दौरान उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज के भी मेसी के साथ जुड़ने की संभावना है। अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी कुछ कार्यक्रमों में मौजूद रह सकते हैं। मेसी को देखने के लिए टिकटों की भारी मांग है, जिनकी शुरुआती कीमत अलग-अलग शहरों में तय की गई है। गौरतलब है कि मेसी इससे पहले 2011 में भारत आए थे, जब उन्होंने कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेला था। अब 14 साल बाद उनकी वापसी ने भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।
- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article