राजगीर। हॉकी एशिया कप 2025 में भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। अभिषेक, सुखजीत और जुगराज ने हैट्रिक बनाई, जिसमें अभिषेक ने चार गोल दागे। रजिंदर, हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, संजय और दिलप्रीत ने भी गोल किए। इस जीत के साथ भारत पहले ही सुपर-4 में पहुंच चुका है, जबकि पूल-बी से मलेशिया और साउथ कोरिया ने जगह बनाई।
हॉकी एशिया कप में भारत की बड़ी जीत, कजाकिस्तान 15-0 से परास्त




