एशिया कप के मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया, जिसे लेकर विवाद गहरा गया है। सूत्रों के अनुसार यह फैसला बीसीसीआई और केंद्र सरकार की सहमति से लिया गया था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम पहलगाम हमले के पीड़ितों के साथ खड़ी है और जीत भारतीय सैन्य बल को समर्पित है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर पक्षपात का आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग न मानने पर टूर्नामेंट से हट सकते हैं। बीसीसीआई का कहना है कि हैंडशेक खेल भावना का हिस्सा है, कोई अनिवार्य नियम नहीं।




