नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम ने टीम की जीत और कठिन दौर के बाद शानदार वापसी की सराहना की। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि 2017 में वे बिना ट्रॉफी मिली थीं, लेकिन इस बार ट्रॉफी के साथ आना खास रहा। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि पीएम मोदी ने सभी को प्रेरित किया। टीम ने उन्हें खिलाड़ियों के साइन वाली ‘NAMO-1’ जर्सी गिफ्ट की। मुलाकात में कोच अमोल मजूमदार, बीसीसीआई प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और चोटिल खिलाड़ी प्रतिका रावल भी मौजूद रहीं।
हेडलाइन:भारतीय महिला टीम ने PM मोदी से की मुलाकात, वर्ल्ड कप जीत पर मिली बधाई




