हरमन की फिफ्टी, इंडिया विमेंस ने श्रीलंका का 5-0 से किया क्लीन स्वीप

Must read

तिरुवनंतपुरम। भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांचवां टी-20 मुकाबला 15 रन से जीतकर सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ India women’s cricket team ने तीसरी बार किसी टी-20 सीरीज में 5-0 का क्लीन स्वीप किया। इससे पहले भारत वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को भी इसी अंतर से हरा चुका है। ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

भारत ने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 43 गेंदों पर 68 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मिडिल ऑर्डर में अरुंधति रेड्डी ने 27 और अमनजोत कौर ने 21 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से चमारी अटापट्टू, कविषा दिलहारी और रश्मिका सेवांदी को 2-2 विकेट मिले।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Sri Lanka women’s cricket team की शुरुआत लड़खड़ा गई। कप्तान चमारी अटापट्टू दूसरे ओवर में ही आउट हो गईं। इसके बाद हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर मैच में वापसी की कोशिश की। इमेशा दुलानी ने 50 रन बनाए, जबकि हसिनी परेरा 65 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद श्रीलंकाई पारी संभल नहीं सकी और टीम 7 विकेट पर 160 रन ही बना पाई।

भारतीय गेंदबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन किया। श्री चरणी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट भी हुई। आखिरी ओवर में श्रीलंका को 25 रन चाहिए थे, लेकिन टीम सिर्फ 9 रन ही बना सकी।

सीरीज के शुरुआती दो मैच विशाखापट्टनम और अंतिम तीन मुकाबले तिरुवनंतपुरम में खेले गए। भारत ने पहले तीन मैच क्रमशः 8 विकेट, 7 विकेट और 8 विकेट से जीते। चौथे मैच में 30 रन से जीत दर्ज करने के बाद पांचवां मुकाबला भी अपने नाम किया।

पूरी सीरीज में शेफाली वर्मा भारत की टॉप स्कोरर रहीं। उन्होंने 5 मैचों में 80.33 की औसत से 241 रन बनाए। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने सबसे ज्यादा 5-5 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article