मुंबई। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद एशिया कप 2025 में टीम की कमान संभालेंगे। जून में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराने के बाद उन्होंने बेंगलुरु में रिहैब पूरा किया और पूरी तरह फिट हो गए हैं। IPL 2025 में 717 रन बनाकर वे दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अब वे 19 अगस्त को चयन समिति प्रमुख अजित अगरकर के साथ मिलकर 15 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे। टूर्नामेंट 9 सितंबर से UAE में शुरू होगा, जहां भारत का पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान UAE से होगा।
सूर्यकुमार यादव फिट, एशिया कप में करेंगे कप्तानी




