साउथ अफ्रीका ने फिर चौंकाया, रायपुर में भारत के खिलाफ 359 रन चेज कर रचा इतिहास

Must read

रायपुर। दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराकर एक बार फिर बड़ा झटका दिया। टीम ने 359 रन का लक्ष्य 49.2 ओवर में हासिल कर लिया। यह वनडे में भारत के खिलाफ सबसे बड़े रन चेज़ की बराबरी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में मोहाली में इतने ही रन सफलतापूर्वक चेज किए थे।

मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 720 रन बनाए, जो भारत-साउथ अफ्रीका के बीच किसी भी वनडे में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले इसी सीरीज के पहले मैच में 681 रन बने थे।

मैच के टॉप-9 रिकॉर्ड…

1. भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रन चेज़ का दोहराव साउथ अफ्रीका ने 359 रन का टारगेट हासिल कर भारत के खिलाफ सबसे बड़े सफल चेज़ के रिकॉर्ड की बराबरी की।

2. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भारत ने 358 रन बनाए, जो प्रोटियाज के खिलाफ उसका दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। ग्वालियर में 2010 में भारत 401 रन बना चुका है। यह वनडे इतिहास में 44वां मौका रहा जब भारत के दो बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाया।

3. कोहली का साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7वां वनडे शतक विराट ने प्रोटियाज के खिलाफ 7वीं सेंचुरी जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। कुल मिलाकर यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका 10वां इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने लगातार तीसरे वनडे में भी शतक लगाया।

4. लगातार दो मैच में शतक लगाने का रिकॉर्ड कोहली ने 11वीं बार लगातार दो वनडे मैच में सेंचुरी लगाई है। यह वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

5. भारत में कोहली ने लगाया 40वां शतक विराट अब भारत में 40 इंटरनेशनल शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन (42) हैं।

6. रोहित शर्मा ने भारत में पूरे किए 9000 रन रोहित यह आंकड़ा छूने वाले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।

7. कोहली-गायकवाड की सबसे बड़ी पार्टनरशिप दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी की, जो प्रोटियाज के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी है।

8. गायकवाड का 77 गेंद में शतक यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज वनडे शतक रहा। यूसुफ पठान का 68 गेंद वाला शतक पहले स्थान पर है।

9. भारत लगातार 20वां टॉस हारा टीम इंडिया लगातार 20 वनडे मैचों में टॉस गंवा चुकी है। यह सिलसिला 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से शुरू हुआ था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article