जयपुर। संजू सैमसन के करियर की किस्मत एक बार फिर दांव पर है। 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जब उन्हें ओपनर बनाकर लगातार मौके दिए गए, तो उन्होंने सिर्फ 5 महीनों में 3 शतक जड़ दिए थे। लगा कि अब वे भारत के लंबे समय तक ओपनर रहेंगे, लेकिन एशिया कप में शुभमन गिल के लिए उन्हें मिडिल ऑर्डर में भेज दिया गया। वहां उन्होंने फाइनल में तिलक वर्मा के साथ अहम साझेदारी की, फिर भी वनडे टीम में जगह नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए केएल राहुल और ध्रुव जुरेल को चुना गया, जबकि सैमसन का 16 वनडे में 56 की औसत का रिकॉर्ड भी बेहतर है। अब 30 साल के सैमसन को टी-20 में अपनी नॉन-फेवरेट पोजिशन पर खुद को साबित कर टीम में बने रहना होगा।
संजू सैमसन फिर हुए टीम इंडिया से बाहर, 3 शतक के बावजूद नहीं मिला वनडे मौका




