शुभमन बोले- बुमराह फिट हैं, लेकिन वर्कलोड के चलते फैसला लेंगे; स्टोक्स ने पंत की तारीफ की

Must read

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जसप्रीत बुमराह दूसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट को देखकर ही फैसला होगा कि वह प्लेइंग-11 में होंगे या नहीं। गिल ने बताया कि टीम बॉलिंग-बैटिंग दोनों में गहराई और सही कॉम्बिनेशन तलाश रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर निचले क्रम से भी रन बनें और मजबूत बॉलिंग अटैक तैयार हो। उन्होंने कहा कि अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो पहले से तय योजना के मुताबिक उनकी जगह दूसरा विकल्प तैयार है। वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ऋषभ पंत को खतरनाक लेकिन पसंदीदा बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा कि पंत को आजादी देने पर उनका बेस्ट देखने को मिलता है। इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 जारी कर दी है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि भारत की संभावित टीम में 2-3 बदलाव संभव हैं। दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article