तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में लीड्स में भारत ने पहले दिन 359/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान शुभमन गिल 127* और ऋषभ पंत 65* रन बनाकर दूसरे दिन की पारी को आगे बढ़ाएंगे। यशस्वी जायसवाल ने शानदार 101 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 41 रन का योगदान दिया। डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 2 और ब्रायडन कार्स ने 1 विकेट लिया। मौसम विभाग के अनुसार दूसरे दिन बारिश की 60% संभावना है।
शुभमन-पंत की साझेदारी से भारत मज़बूत स्थिति में, बारिश डाल सकती है खलल




