शुभमन गिल पहली बार टेस्ट रैंकिंग में टॉप-6 में पहुंचे

Must read

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में 269 और 161 रन की पारियों के दम पर आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 15 स्थान की छलांग लगाकर पहली बार टॉप-6 में जगह बनाई। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल चौथे और ऋषभ पंत सातवें नंबर पर हैं। इंग्लैंड के ब्रूक और रूट पहले व दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह 32 हफ्तों से पहले नंबर पर कायम हैं, जबकि सिराज 6 पायदान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंचे। ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा लगातार 174 हफ्तों से टॉप पर बने हुए हैं और साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article