बर्मिंघम टेस्ट में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार किसी टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन बनाए और इंग्लैंड को 608 रन का टारगेट दिया। शुभमन गिल ने दोनों पारियों में 269 और 161 रन की पारियां खेली और एक टेस्ट में 430 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। वे एक टेस्ट में 400+ रन बनाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बने। गिल ने इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा 11 छक्के भी लगाए। ऋषभ पंत ने भी दूसरी पारी में 65 रन बनाकर SENA देशों में 2000 रन पूरे किए और विदेश में 24 छक्कों के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। भारत ने इस टेस्ट में कुल 1014 रन बनाए, जो भारतीय टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा है। वहीं टीम ने सिर्फ 2 टेस्ट में 7 शतक और 1850 रन बनाकर विदेशी सीरीज में नया कीर्तिमान रचा।
शुभमन गिल का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 रन का टारगेट




