भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन भारत ने 5 विकेट पर 310 रन बना लिए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केएल राहुल का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन यशस्वी जायसवाल (87) और करुण नायर (31) ने 80 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। यशस्वी ने शानदार फिफ्टी लगाई। शुभमन गिल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा, जबकि पंत (25) और नीतीश रेड्डी (1) फ्लॉप रहे। दिन के अंत तक गिल 100+ और जडेजा 41 रन पर नॉटआउट रहे। दूसरे दिन का खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।




