विराट को आउट कर चर्चा में आये हिमांशु सांगवान

Must read

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को रणजी ट्रॉफी मुकाबले में आउट किये जाने के बाद से ही चर्चाओं में हैं। हिमांशु ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विराट को केवल 6 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब फार्म से जूझ रहे विराट को घरेलू क्रिकेट से लय हासिल होने की उम्मीद थी पर हिमांशु ने उनकी उम्मीदों पर पारी फेर दिया। कोहली जैसे शीर्ष बल्लेबाज को आउट करने के साथ ही रेलवे के गेंदबाज सांगवान को अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता मिली। 29 साल के हिमांशु का जन्म 2 सितंबर 1995 को दिल्ली में हुआ था। हिमांशु ने 2019 में रेलवे के लिए लिस्ट ए में डेब्यू किया था, उनका पहला मैच 27 सितंबर को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में था। हिमांशु ने ट्वेंटी-20 डेब्यू 8 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था और प्रथम श्रेणी डेब्यू 9 दिसंबर को रणजी ट्रॉफी में हुआ। इस गेंदबाज ने दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले 23 रणजी ट्रॉफी मैचों में 77 प्रथम श्रेणी विकेट, 17 मैचों में 21 लिस्ट ए विकेट और सात मैचों में 5 टी20 विकेट लिए हैं। वे अंडर-19 दिल्ली टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2014-15 सत्र में ऋषभ पंत के साथ अंडर-19 स्तर पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन डीडीसीए में उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली और वे हरियाणा में अपनी किस्मत आजमाने पहुंच गए। यहां भी हिमांशु सफल नहीं हुए, जिसके बाद उन्होंने रेलवे ज्वॉइन करने का फैसला किया। 2019 में हिमांशु रेलवे से खेलना शुरु कर दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article