भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती चेस वर्ल्ड कप के तीसरे दौर के टाई-ब्रेक में अमेरिका के सैम शैंकलैंड से 2.5-3.5 से हारकर बाहर हो गए, जबकि एसएल नारायणन को चीन के यांगयी यू ने हराया। वहीं, वी कार्तिक ने रोमानिया के डेक बोगदान-डैनियल को 1.5-0.5 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। विदित के बाहर होने के साथ वे तीसरे प्रमुख भारतीय खिलाड़ी बने जो शुरुआती राउंड में बाहर हुए। इस बीच अर्जुन एरिगैसी, प्रज्ञानानंदा, हरिकृष्णा और प्रणव पहले ही चौथे दौर में पहुंच चुके हैं।
विदित गुजराती वर्ल्ड कप से बाहर, वी कार्तिक चौथे दौर में पहुंचे




