ग्रेटर नोएडा। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत को बड़ी सफलता मिली, जहां अरुंधति चौधरी, मीनाक्षी, अंकुश फंगल, परवीन और नूपुर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली। अरुंधति ने जर्मनी की लियोनी मुलर को RSC से हराते हुए शानदार वापसी की, जबकि मीनाक्षी और अंकुश ने 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। नूपुर ने यूक्रेन की प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा दिखाया और परवीन ने पोलैंड की सिल्वर मेडलिस्ट को कड़े मुकाबले में हराया। अगले सेशन में प्रीति, स्वीटी बूरा, नरेंद्र और नवीन भी फाइनल बर्थ के लिए रिंग में उतरेंगे।
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत की दमदार वापसी, पांच मुक्केबाज फाइनल में




