दिल्ली। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के तीन दिन बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। खिलाड़ी मुंबई से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुकी हैं और PM के साथ डिनर पर शामिल होंगी। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि टीम जल्द तय करेगी कि प्रधानमंत्री को बतौर गिफ्ट साइन की हुई जर्सी दे या बैट। वर्ल्ड कप जीत पर PM मोदी ने टीम को बधाई दी थी, जबकि BCCI ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है। भारत ने रविवार को साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।
वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम करेगी PM मोदी से मुलाकात, डिनर पर होगा सम्मान




