राजकोट में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

Must read

राजकोट। निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 7 विकेट से हरा दिया। बुधवार को 285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 47.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह भारत की धरती पर न्यूजीलैंड का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज है।

न्यूजीलैंड की जीत के हीरो डेरिल मिचेल रहे, जिन्होंने 117 गेंदों पर नाबाद 131 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मिचेल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। उनके साथ विल यंग ने 87 रन की अहम पारी खेली और दोनों के बीच मैच जिताऊ साझेदारी हुई।

इससे पहले राजकोट में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 284 रन बनाए। केएल राहुल ने 92 गेंदों पर नाबाद 112 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपने वनडे करियर का आठवां शतक लगाया। कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा 24 और विराट कोहली 23 रन ही जोड़ सके। न्यूजीलैंड की ओर से क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट लिए।

इस हार के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article