रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर की पकड़ मजबूत, दूसरे दिन 527/6

Must read

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ पहली पारी में मजबूत बढ़त की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम ने 6 विकेट पर 527 रन बना लिए। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। कर्नाटक की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

जम्मू-कश्मीर ने दूसरे दिन की शुरुआत 284/2 से की, लेकिन शुरुआती सत्र में दो झटके लगे। शतकवीर शुभम पुंदीर 121 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें विद्याधर पाटिल ने केवी अनीश के हाथों कैच कराया। इसके तुरंत बाद अब्दुल समद 61 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर विकेटकीपर कृतिक कृष्णा को कैच दे बैठे। टीम का स्कोर 303/2 से 307/4 हो गया।

इसके बाद कप्तान पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। वधावन ने 70 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। उन्हें शिखर शेट्टी ने 417 के कुल स्कोर पर आउट कराया।

पारी के 101वें ओवर में पारस डोगरा और शॉर्ट लेग पर खड़े केवी अनीश के बीच कहासुनी भी हुई। दबाव बनाने के लिए लगातार हो रही बातचीत के बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की झड़प हुई, जिसे अंपायरों ने शांत कराया।

डोगरा ने इसके बाद अर्धशतक पूरा किया और 70 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर बोल्ड हुए। साहिल लोत्रा और आबिद मुश्ताक ने सातवें विकेट के लिए 56 रन जोड़कर टीम का स्कोर 500 के पार पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाज क्रीज पर टिके रहे।

कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट झटके, जबकि श्रेयस गोपाल, विद्याधर पाटिल और शिखर शेट्टी को एक-एक सफलता मिली।

पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने 121 रन और ओपनर यावर हसन ने 88 रन की पारी खेली थी। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम 2 विकेट पर 284 रन बना चुकी थी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article