दिल्ली,हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न यूनिवर्सिटी की करीब 85 टीमें लुधियाना पहुंची
दिल्ली से जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की 6 सदस्यीय टीम भी पहुंची
लुधियाना। पंजाब का लुधियाना इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। चर्चा इसलिए कि यहां यूनिवर्सिटी के नॉर्थ जोन बैडमिंटन के टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। आयोजन यहां की सी टी यूनिवर्सिटी में किया गया है जहां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्यों से करीब 85 यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन की टीम आई हुई है। नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट के इनॉग्रल फंक्शन का आज अर्जुन व द्रोणाचार्य अवॉर्डी पदमश्री बहादुर सिंह ने इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत की।

विभिन्न राज्यों से आए छात्रों के बैडमिंटन की टीम का आज प्रथम राउंड का मैच कराया गया। 31 दिसंबर को सेकंड राउंड के मैच खेला जाएगा। सेकंड राउंड के मैच में दिल्ली के जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय के टीम को भी रखा गया है। दिल्ली के जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी से 6 छात्रों की टीम के साथ उनके कोच व यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट डायरेक्टर मोहम्मद आसिफ खान 29 दिसंबर की शाम छात्रों की टीम के साथ पहुंच चुके हैं।
पंजाब के सी टी यूनिवर्सिटी के इंतजाम से विभिन्न राज्यों से आए छात्रों की टीम काफी खुश है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टीम के लिए अलग-अलग कमरों का बेहतर इंतजाम किया है तो वही उनके भोजन वगैरह के लिए भी दिव्य इंतजाम कर रखा है जिसकी वजह से स्पोर्ट्समैन काफी खुश है।
नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट मैं भाग लेने के लिए अपनी 6 छात्रों के टीम के साथ सी टी यूनिवर्सिटी पहुंचे मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि आज दोपहर सी टी यूनिवर्सिटी में इनॉग्रल फंक्शन का भाव आयोजन किया गया। आज पहले राउंड का मैच भी खेला गया। दूसरे राउंड का मैच बुधवार 31 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरे राउंड के मैच में जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी की टीम का मैच होगा। श्री मोहम्मद आसिफ ने बताया कि उनके साथ 6 सदस्यों की टीम में मोहम्मद मीरान खान, मोहम्मद इंजाज रहमान, आयुष यादव, दुष्यंत उपाध्याय, नाज़ गुफरान और मोहम्मद अंबाज रहमान शामिल हैं।





