IPL-18 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक अंदाज में 12 रन से हराया। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच का टर्निंग पॉइंट उस वक्त आया जब मुंबई ने दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को लगातार तीन गेंदों पर रनआउट कर दिया, जिससे दिल्ली की पारी बिखर गई। मुकाबले के दौरान कई दिलचस्प पल देखने को मिले—जैसे अक्षर पटेल के रिव्यू लेने पर रोहित शर्मा का आउट होना, तिलक वर्मा का रिवर्स स्वीप पर लगाया गया छक्का, स्टब्स और फ्रेजर मैकगर्क के बीच कैच ड्रॉप होना, अक्षर का बाउंड्री पर छलांग लगाकर सिक्स रोकना और आशुतोष व मुकेश के बीच कैच को लेकर टकराव।
मुंबई की रोमांचक जीत: तीन गेंदों में तीन रनआउट से पलटा मैच, दिल्ली 12 रन से हारी




