टॉम लैथम के चोटिल होने से मिचेल सैंटनर जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी करेंगे। पहला टेस्ट 30 जुलाई से बुलवायो में खेला जाएगा। सैंटनर हाल ही में टी-20 ट्राई सीरीज जीताकर लीडरशिप में विश्वास जता चुके हैं। वे अब तक 30 टेस्ट में 74 विकेट और 1066 रन बना चुके हैं। कोच रॉब वॉल्टर ने भी सैंटनर की कप्तानी पर भरोसा जताया है और लैथम की दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद जताई है।
मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के 32वें टेस्ट कप्तान




