भारत-श्रीलंका फाइनल आज: ट्रॉफी की टक्कर

Must read

श्रीलंका में चल रही महिला वनडे त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में तीसरी टीम साउथ अफ्रीका थी, जो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही और फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। भारत की टीम ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन किया और चार में से तीन मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। हालांकि, टीम को एकमात्र हार श्रीलंका के खिलाफ मिली थी, जब उसने भारत को तीन विकेट से हराया था। दूसरी ओर, श्रीलंका ने चार में से दो मैचों में जीत दर्ज की, जबकि भारत से पहला मैच नौ विकेट से और साउथ अफ्रीका से आखिरी मैच 76 रन से हार गई थी। यदि दोनों टीमों के अब तक के आमने-सामने के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत का दबदबा साफ नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 30 में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका सिर्फ तीन मैच जीत पाया है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है, जिससे भारत का वनडे फॉर्मेट में वर्चस्व स्पष्ट होता है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article