बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड पर दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर 244 रन की बढ़त हासिल कर ली है। केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन पर नाबाद हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल 28 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमटी, जिसमें ब्रूक ने 158 और स्मिथ ने नाबाद 184 रन बनाए। सिराज ने 6 और आकाशदीप ने 4 विकेट झटके। भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की शानदार पारी खेली थी।
भारत मजबूत स्थिति में, इंग्लैंड पर 244 रन की बढ़त




