भारत ने हॉकी एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है और खिताबी मुकाबले में उसका सामना पांच बार की विजेता साउथ कोरिया से होगा। सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने चीन को 7-0 से हराया, जिसमें अभिषेक ने दो और दिलप्रीत, मनदीप, शिलानंद, सुखजीत और राजकुमार ने एक-एक गोल किए। टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है, जबकि साउथ कोरिया दो मैच हार चुका है। दोनों टीमों का सुपर-4 मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। भारत के पास चौथी बार एशिया कप जीतने का मौका है।
भारत फाइनल में, कोरिया से होगा एशिया कप खिताबी मुकाबला




