दुबई। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले विराट कोहली तय समय से 90 मिनट पहले ही प्रैक्टिस के लिए मैदान में पहुंच गए। उन्होंने लोकल बॉलर्स के साथ अभ्यास किया। भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। शनिवार को दुबई स्टेडियम में कोहली को असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ कार से उतरते देखा गया। टीम इंडिया की प्रैक्टिस का समय दोपहर 2:30 बजे तय था, लेकिन कोहली सुबह 11:30 बजे ही नेट्स पर पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुट गए।
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले विराट कोहली का स्पेशल प्रैक्टिस सेशन, तय समय से 90 मिनट पहले पहुंचे मैदान!




