विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ मुकाबला अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया महिला अंतरराष्ट्रीय मैच बन गया। ICC के मुताबिक, 5 अक्टूबर को खेले गए इस मैच को 2.84 करोड़ दर्शकों ने 187 करोड़ मिनट तक देखा। भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। टूर्नामेंट के पहले 11 मैचों को टीवी पर 7.2 करोड़ दर्शकों ने देखा, जो 2022 वर्ल्ड कप की तुलना में 166% ज्यादा है। वहीं, पहले 13 मैचों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ लोगों ने देखा, जिससे कुल 700 करोड़ मिनट का व्यू टाइम दर्ज हुआ।
भारत-पाकिस्तान महिला वर्ल्ड कप मैच ने तोड़ा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड




