एशिया कप टी-20 में आज भारत और पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में आमने-सामने होंगे, जहां जीतने वाली टीम सुपर-4 की राह आसान करेगी। दोनों टीमों के कई खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा अपने हालिया प्रदर्शन से खतरनाक साबित हो सकते हैं, वहीं पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और हसन नवाज अपनी गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बैटिंग से भारत को चुनौती देंगे।
भारत-पाकिस्तान भिड़ंत: एशिया कप टी-20 का सबसे बड़ा मुकाबला आज




