भारत ने सीरीज जीती, लेकिन आखिरी मैच में 7 विकेट से हारा।

Must read

भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज 3-2 से जीत ली, लेकिन पांचवां और अंतिम मुकाबला तारौदी में 7 विकेट से गंवा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएस अंबरीश की 66 रनों की जुझारू पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने बेन मेयस (नाबाद 82), बीजे डॉकिन्स (66) और कप्तान थॉमस रेव (नाबाद 49) की धमाकेदार पारियों से 113 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे केवल 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गेंदबाज नमन पुष्पक ने दो विकेट झटके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article