भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया, नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से हराया; अफगानिस्तान जीता, पाकिस्तान-आयरलैंड मैच रद्द

Must read

नवी मुंबई। DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी लगाई। तिलक वर्मा ने 45 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 30, अक्षर पटेल ने 35, अभिषेक शर्मा ने 24 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 30 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्या और क्वेन मफाका ने 1-1 विकेट लिया।

241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले ही ओवर में जॉर्ज लिंडे का विकेट गंवा दिया। कप्तान ऐडन मार्करम ने 38 रन बनाए। रायन रिकेल्टन ने 44, जैसन स्मिथ ने 35, मार्को यानसन ने 31 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 45 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा को 2 विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।

बेंगलुरु। BCCI ग्राउंड-2 पर खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से हरा दिया। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 226 रन बनाए। ओपनर जान फ्राइलिंक ने 88 और लॉरेन स्टीनकैंप ने 51 रन बनाए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने नाबाद 33 और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 25 रन बनाकर स्कोर मजबूत किया।

जवाब में स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलन ने 95 रन की विस्फोटक पारी खेली। रिची बेरिंगटन ने 46 रन बनाए, लेकिन टीम 220 रन तक ही पहुंच सकी। आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे, लेकिन जेजे स्मिट ने सिर्फ 5 रन दिए और बेरिंगटन को आउट कर नामीबिया को जीत दिला दी।

बेंगलुरु। BCCI CoE ग्राउंड-1 पर अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रन से हराकर लगातार दूसरी वॉर्मअप जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इब्राहिम जदरान ने 51 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 43 रन बनाए। दोनों के बीच 90 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। अजमतुल्लाह उमरजई 18वें ओवर में 24 रन बनाने के बाद रिटायर आउट हुए।

वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। उमरजई ने ब्रैंडन किंग और शाई होप को आउट किया। 14वें ओवर में रोवमैन पॉवेल के आउट होते ही स्कोर 82/7 हो गया। मैथ्यू फोर्ड ने अंत में नाबाद 52 रन बनाए, लेकिन टीम 159 रन ही बना सकी।

कोलंबो। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का नौवां वॉर्मअप मैच बारिश के कारण टॉस से पहले ही रद्द हो गया। दोनों टीमों के लिए यह इकलौता वॉर्मअप मुकाबला था। पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा, जबकि आयरलैंड 8 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेगा। दोनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article