भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत

Must read

दिल्ली। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हराकर टूर्नामेंट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। रनों के लिहाज से यह भारत की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 90 रन से जीत दर्ज की थी।

गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। भारत ने आखिरी 4 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए। ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन की तेज पारी खेली, जबकि हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने 4 विकेट झटके।

210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता और ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। भारत के 4 अंक हैं, पाकिस्तान के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते टीम इंडिया पहले स्थान पर है।

भारत ने वर्ल्ड कप में लगातार 10वां मैच जीतकर नया रिकॉर्ड भी बना दिया। ऐसा करने वाली भारत पहली टीम बन गई है। भारत को आखिरी हार 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी।

इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article