नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत को वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज करने के लिए सिर्फ 58 रन की जरूरत है, जबकि मेहमान टीम को मुकाबला बचाने के लिए 9 विकेट चाहिए। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में शाई होप (103) और जॉन कैम्पबेल (115) के शतकों से 390 रन बनाए, जिससे भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला। चौथे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 63 रन बना लिए, केएल राहुल और साई सुदर्शन नॉटआउट हैं। पांचवें दिन का खेल सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
भारत को जीत के लिए 58 रन चाहिए, वेस्टइंडीज के पास आखिरी मौका




