भारत की बेटियों का कमाल, 47 साल बाद जीता वनडे वर्ल्ड कप

Must read

नवी मुंबई। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 47 साल बाद पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। इंजरी रिप्लेसमेंट बनकर आईं शेफाली वर्मा ने 87 रन और 2 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द फाइनल का खिताब जीता, जबकि दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटकते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए, जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में टीम इंडिया ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में ICC ट्रॉफी जीती।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article