2025 विमेंस हॉकी एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में मेजबान चीन ने भारत को 4-1 से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। भारत के लिए मुमताज खान ने एकमात्र गोल किया, जबकि चीन की ओर से जो मिरोंग ने दो और चेन यंग व तान जिनझुआंग ने एक-एक गोल दागा। इस हार से भारत दूसरे पायदान पर खिसक गया और अब फाइनल में पहुंचने के लिए शनिवार दोपहर 2:15 बजे जापान के खिलाफ जीत जरूरी होगी।




