भारत की ऐतिहासिक जीत, गिल-आकाशदीप ने रच दिए रिकॉर्ड।

Must read

भारत ने बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर विदेशी जमीन पर सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पहली बार यहां टेस्ट जीता। शुभमन गिल ने मैच में 430 रन बनाए, जिसमें 269 और 161 रन की पारियां शामिल रहीं, और वे एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने 11 छक्कों के साथ इंग्लैंड में एक टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। आकाशदीप ने 187 रन देकर 10 विकेट लेकर बर्मिंघम में किसी भारतीय की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। भारत ने पहली बार किसी टेस्ट में 1000+ रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 2000 टेस्ट रन सबसे तेज पूरे किए। इंग्लैंड के विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने 184* रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि बेन स्टोक्स पहली बार गोल्डन डक पर आउट हुए। गिल ने एक टेस्ट में 250+ और 150+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article