एक महीने से ज्यादा ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज एशिया कप में UAE के खिलाफ टी-20 मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मैच रात 8 बजे खेला जाएगा। भारत के लिए सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी और विकेटकीपर को लेकर है, जहां अभिषेक शर्मा के साथ शुभमन गिल या संजू सैमसन उतर सकते हैं। हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल बतौर ऑलराउंडर पक्के माने जा रहे हैं, जबकि बुमराह के साथ हर्षित राणा तेज गेंदबाजी संभाल सकते हैं। भारत और UAE अब तक टी-20 में सिर्फ एक बार भिड़े हैं, जिसमें भारत ने 2016 एशिया कप में जीत दर्ज की थी।




