नई दिल्ली। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को चीन के चेंगदू में होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन प्लेऑफ टूर्नामेंट के लिए वीजा नहीं मिल पाया है। नागल ने सोशल मीडिया पर चीन दूतावास से तत्काल मदद की अपील की है। 24 से 29 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के विजेता को 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन ड्रॉ में सीधी एंट्री मिलती है। हरियाणा के झज्जर निवासी नागल फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 275वें स्थान पर हैं और हाल ही में डेविस कप में स्विट्जरलैंड के खिलाफ भारत को जीत दिला चुके हैं। वीजा न मिलने से उनका टूर्नामेंट में हिस्सा लेना अब अनिश्चित हो गया है।
भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल को चीन का वीजा नहीं मिला, टूर्नामेंट में खेलना संकट में




