आईपीएल-18 के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु ने क्रुणाल पंड्या और विराट कोहली की फिफ्टी की मदद से 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। मैच के दौरान क्रुणाल पंड्या का कैच अभिषेक पोरेल से छूट गया, वहीं करुण नायर के शानदार डायरेक्ट हिट ने बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को रनआउट कर दिया। मुकाबले में कई और दिलचस्प पल भी देखने को मिले।
बेंगलुरु की शानदार जीत: विराट-क्रुणाल की फिफ्टी से दिल्ली को 6 विकेट से हराया




