बीकानेर की युवा पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की जिम में दर्दनाक मौत, 270 किलो वज़न गिरने से हादसा

Must read

बीकानेर। 17 वर्षीय महिला पावर लिफ्टर यष्टिका आचार्य की जिम में प्रैक्टिस के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी की गर्दन पर 270 किलो की वेटलिफ्टिंग रॉड गिरने से गंभीर चोट आई, जिससे उनकी जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद जिम में ही उन्हें प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यष्टिका वेटलिफ्टिंग करती नजर आ रही हैं, और उनके पीछे ट्रेनर खड़ा है। स्क्वॉट्स के दौरान अचानक वह असंतुलित होकर गिर पड़ीं और भारी रॉड उनकी गर्दन पर आ गिरी। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार शाम करीब सात बजे नया शहर थाना क्षेत्र की एक जिम में हुआ। बताया जा रहा है कि आचार्य चौक की रहने वाली यष्टिका रोजाना की तरह अपने कोच की मौजूदगी में अभ्यास कर रही थीं, जब यह दुर्घटना घटी। वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने तुरंत वेट हटाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद यष्टिका बेहोश हो गई थीं, और कोच ने उन्हें सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article