भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टी-20 सीरीज के पहले मैच को लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे। शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे, जबकि अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।
बारिश ने रोका भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 का पहला मुकाबला, मैच रहा बेनतीजा




