पाक हमले के चलते धर्मशाला में IPL मैच रद्द

Must read

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच को पाकिस्तान के हमले के चलते रद्द कर दिया गया है। इस फैसले की पुष्टि बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से की। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एक विशेष ट्रेन का प्रबंध किया गया है, जो शुक्रवार को पठानकोट से रवाना होगी। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एक मीडिया बयान में कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और टूर्नामेंट को जारी रखने को लेकर फैसला जल्द ही लिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत-पाक तनाव के मौजूदा हालात में धर्मशाला जैसे संवेदनशील स्थान पर मैच का आयोजन संभव नहीं था। घटना के बाद स्टेडियम की सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गईं और दर्शकों को बाहर निकाल दिया गया। बाहर आते समय दर्शकों ने पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए। बीसीसीआई ने आईपीएल की आगे की रणनीति तय करने के लिए आपातकालीन ऑनलाइन बैठक बुलाई है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि टूर्नामेंट आगे जारी रहेगा या नहीं। मैच रोके जाने से पहले पंजाब की टीम ने 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर क्रीज पर नाबाद थे, जबकि प्रियांश आर्या ने 70 रन की पारी खेली थी और टी नटराजन की गेंद पर माधव तिवारी के हाथों कैच आउट हुए थे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article