रिटायर्ड क्रिकेटर्स की वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया है, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान से सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया। इससे पहले ग्रुप स्टेज का मुकाबला भी भारत ने नहीं खेला था, जिसे रद्द कर दोनों टीमों को अंक दिए गए थे। पाकिस्तान ने चार जीत के साथ नौ अंक जुटाकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि भारत एक जीत के साथ चौथे स्थान पर रहा। आयोजकों ने कहा कि वे दर्शकों की भावना का सम्मान करते हैं और भारत के फैसले को स्वीकारते हैं। लीग की स्पॉन्सर कंपनी ईजमाई ट्रिप ने भी मैच से हटने का ऐलान करते हुए कहा कि आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं चल सकते। एशिया कप में भारत-पाक मैच को लेकर भी विरोध जारी है। WCL का आयोजन अजय देवगन की कंपनी कर रही है, जिसमें छह देशों की टीमें शामिल हैं।
पाकिस्तान WCL के फाइनल में, भारत ने खेलने से किया इनकार




