कोलकाता। साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट में 30 रन से हराकर WTC पॉइइंट्स टेबल में छलांग लगाई और दूसरे नंबर पर पहुंच गया, जबकि टीम इंडिया चौथे स्थान पर खिसक गई। ईडन गार्डन्स में 124 रन का टारगेट पीछा करते हुए भारत 93 पर ऑलआउट हो गया और शुभमन गिल गर्दन में खिंचाव के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए। अब गुवाहाटी में 22 नवंबर से होने वाला दूसरा और आखिरी टेस्ट भारत के लिए रैंकिंग सुधारने का मौका है, जबकि सीरीज हारने पर टीम टॉप-5 से भी बाहर हो सकती है।
पहले टेस्ट में हार से भारत WTC रैंकिंग में खिसका, SA दूसरे नंबर पर पहुंचा




