दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के पहले थ्रो से खिताब अपने नाम किया, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 87.88 मीटर के साथ दूसरे और ब्राजील के मौरिसियो डा सिल्वा 86.62 मीटर थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नीरज के छह में से तीन थ्रो फाउल रहे और आखिरी थ्रो 82.89 मीटर रहा, लेकिन शुरुआती बढ़त ने उन्हें जीत दिला दी। अब वे 5 जुलाई को बेंगलुरु में ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ में हिस्सा लेंगे। डायमंड लीग में मेडल नहीं बल्कि पॉइंट मिलते हैं और नीरज फिलहाल 15 पॉइंट्स के साथ वेबर के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।
नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर थ्रो के साथ डायमंड लीग जीती




