नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग फाइनल में मिला सिल्वर

Must read

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल 2025 में 85.01 मीटर का बेस्ट थ्रो कर दूसरा स्थान हासिल किया। जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर के साथ गोल्ड और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 84.95 मीटर के साथ ब्रॉन्ज जीता। नीरज का यह लगातार तीसरा सिल्वर है। तीन साल पहले इसी स्टेडियम में वे गोल्ड जीत चुके थे। इस सीजन में उन्होंने छह प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें चार जीते और दो बार उपविजेता रहे। अब वे अगले महीने टोक्यो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिताब बचाने उतरेंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article