नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्ज की पहली जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

Must read

नवी मुंबई। डीवाई पाटील स्टेडियम में खेले गए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। तीन लगातार हार के बाद यह यूपी की पहली जीत है। टीम ने 162 रन का लक्ष्य 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए। शुरुआती ओवरों में रन गति धीमी रही। जी कमलिनी 12 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि अमनजोत कौर ने 38 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 गेंद पर 16 रन ही बना सकीं। 13 ओवर तक टीम 78 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद नैट सिवर-ब्रंट और निकोला कैरी ने पारी संभाली। सिवर-ब्रंट ने 43 गेंद पर 65 रन बनाए, जबकि कैरी 32 रन बनाकर नाबाद रहीं। यूपी की ओर से शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, सोफी एकलस्टन और आशा सोभना को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्ज को मेग लैनिंग और किरण नवगिरे ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने 6 ओवर में 42 रन जोड़े। नवगिरे 10 और लैनिंग 25 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद फीबी लिचफील्ड और हरलीन देओल ने पारी को आगे बढ़ाया। लिचफील्ड 25 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन हरलीन देओल अंत तक डटी रहीं। उन्होंने 64 रन की नाबाद पारी खेली। क्लो ट्रायोन ने 27 रन बनाकर उनका साथ दिया और टीम को जीत दिलाई।

इस मुकाबले के बाद मुंबई इंडियंस को सीजन की दूसरी हार झेलनी पड़ी, जबकि यूपी वॉरियर्ज ने अंक तालिका में अपनी पहली जीत दर्ज की।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article