धोनी की तूफानी पारी और डायरेक्ट थ्रो से चेन्नई की धमाकेदार जीत!

Must read

IPL 2025 के 18वें सीजन के 30वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 166 रन बनाए, जवाब में चेन्नई ने लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। एमएस धोनी ने अंत में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 गेंदों में 26 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। मैच के दौरान कई दिलचस्प पल देखने को मिले—राहुल त्रिपाठी ने 25 मीटर दौड़कर शानदार डाइविंग कैच लिया, जबकि ऋषभ पंत ने रिवर्स शॉट पर छक्का जड़ा। एक मौका ऐसा भी आया जब धोनी से कैच छूटा, वहीं नो बॉल पर आयुष बडोनी का कैच पकड़ा गया। धोनी ने अपने सटीक डायरेक्ट थ्रो से अब्दुल समद को रनआउट किया और 19वें ओवर में एक हाथ से शानदार छक्का भी जड़ा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article