लंदन में हुई वर्ल्ड टीम रैपिड और ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में नागपुर की 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने चीन की वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी होउ यिफान को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में हराकर सनसनी मचा दी। हेक्सामाइंड चेस क्लब की ओर से खेलते हुए दिव्या ने इस टूर्नामेंट में रैपिड में सिल्वर और ब्लिट्ज में ब्रॉन्ज सहित कुल 3 मेडल अपने नाम किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिव्या को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे धैर्य व संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल बताया।
दिव्या देशमुख ने वर्ल्ड नंबर-1 को हराया, जीते 3 मेडल




