आईपीएल 2025 के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 विकेट से हराया। मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम ने सिर्फ दो विकेट गंवाकर 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े, जबकि गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। लखनऊ की ओर से ऐडन मार्करम ने 52 रन बनाए और दो विकेट भी लिए, मिचेल मार्श ने 45 और आयुष बडोनी ने 36 रनों की पारी खेली।




