टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में आज भारत और इंग्लैंड आमने-सामने

Must read

मुंबई। टी-20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें लगातार तीसरी बार विश्व कप सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों का आमना-सामना हुआ था, जिसमें दोनों को एक-एक जीत मिली थी और दोनों ही मौकों पर विजेता टीम ने बाद में खिताब भी जीता था। भारत छठी बार टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है और इससे पहले 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में अंतिम चार में जगह बना चुका है, जिनमें से तीन बार टीम ने जीत हासिल की। वहीं इंग्लैंड भी छठी बार इस चरण में पहुंचा है और पहले पांच मौकों में तीन बार फाइनल में जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि विश्व कप में दोनों के बीच पांच मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने तीन और इंग्लैंड ने दो जीते हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और सात मैचों में 231 रन बना चुके हैं, जबकि गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने सात मैचों में 12 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रुक सात मैचों में 228 रन बनाकर शीर्ष बल्लेबाज रहे हैं और आदिल रशीद ने सात मुकाबलों में 11 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई है। वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है और ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। यहां अब तक 16 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें आठ बार लक्ष्य का पीछा करने वाली और आठ बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है। मुंबई में मौसम साफ रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एहतियात के तौर पर एक रिजर्व डे रखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर 6 मार्च को मुकाबला पूरा कराया जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article